बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाएं घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ता : मंत्री एके शर्मा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK 24 NEWS

  • बिजली चोरी के मामले में भी उपभोक्ताओं को मिलेगा योजना का लाभ : एमडी शंभू कुमार
  • एक-एक माह के तीन चरणों में 1 दिसंबर 25 से 28 फरवरी 26 तक चलेगी महत्वाकांक्षी योजना 
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनहित की महत्वाकांक्षी बिजली बिल राहत योजना को लागू करके ऐतिहासिक कार्य किया है। इस योजना को लागू करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है। जिसने गरीबों के लिए योजना में तमाम प्रकार की एक मुफ्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिसका लाभ घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर कमर्शियल उपभोक्ताओं तक को योजना का लाभ देने का सरकार ने प्रयास किया है। यहां तक कि जिन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिल नहीं जमा किया है। ऐसे उपभोक्ता भी राहत योजना से लाभान्वित होंगे। कुंडा विद्युत उपकेंद्र में आयोजित समारोह में प्रथम चरण के प्रथम दिन अपना नामांकन कराने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा अपने संबोधन में उक्त उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
आगे उन्होंने कहा कि बिल राहत योजना का प्रथम चरण 1 दिसंबर 2025 से शुभारंभ हो चुका है। द्वितीय चरण 1 से 31 जनवरी 2026 तक तथा तीसरा चरण 1-28 फरवरी चलेगी। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण के उपभोक्ताओं के बिल का संपूर्ण ब्याजमुक्त के साथ-साथ मूल धन में भी 25% की छूट मिलेगी, जबकि द्वितीय व तृतीय चरण की उपभोक्ताओं को क्रमशः 20% व 15% का लाभ मिलेगा। वर्षों पुराने बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी बिल में भारी छूट दी जारही है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि जो लोग विद्युत चोरी प्रकरण से पीड़ित हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को भी बिल की बकाया आधी धनराशि जमा करके मुक्त हो जाएंगे। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेंगे। समारोह को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीओम मिश्रा तथा कुंडा चेयरमैन प्रतिनिधि व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी ने भी समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के जल निगम का विद्युत कनेक्शन बहाल करने की मांग की। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्रा ने किया। इस मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता अशोक सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मिश्रा, मानिकपुर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल उर्फ डिंपू भैया, हीरागंज बाजार नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय पांडेय, भूपेंद्र पांडेय, भाजपा नेत्री डॉ सुमन साहू, रूपा गौतम, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, महेश सिंह फौजी, शशि द्विवेदी समेत विद्युत विभाग व चारों नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी तथा भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें