ABK24NEWS
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद मां गंगा का विधि विधान से पूजन किया। साथ ही संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। मंदिर में पूजन और गंगा पूजन के दौरान महंत बलवीर गिरि भी मौजूद रहे। मेले की तैयारियों की बैठक में मेला प्राधिकरण के मेलाधिकारी ऋषि राज व अन्य अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें अब तक हुई तैयारियों की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि पिछले माघ मेले की अपेक्षा इस बार 20 आगे काम चल रहा है। सभी पांटून पुल लगभग तैयार हैं। पिछले माघ मेले में अब तक पांटून बनाने का कार्य भी नहीं शुरु हूआ था। इसी तरह भूमि के समतलीकरण, घाटों की तैयारी भी काफी तेज है। मेले मे प्रकाश व्यवस्था के लिए कार्य जोरों पर चल रहा है।
प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी बोले –
प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुल 6 प्रमुख स्नान पड़ेंगे। कल्पवासियों की संख्या बड़ी संख्या रहेगी। करीब 30 लाख कल्पवासियों की संख्या रहेगी। 12 से 15 करोड़ लोग संगम में स्नान करेंगे। नमामी गंगे को जल शुद्ध बनाए रखने की जिम्मेदारी है। 85 किमी की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। संगम की शुद्धता बनाई रखी जाएगी। सिंचाई विभाग गंगा में पानी की उपलब्धता बनाये रखेगा। 25 हजार शौचालय, 8000 डस्टबीन बनेंगे। 800 हेक्टेयर में मेले को बसाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो अस्पताल बनेंगे। मेले को सकुशल कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल रहेगा।
सीएम ने की पुलिस कमिश्नर की प्रशंसा
प्रयागराज में माघ मेले के दौरे पर आए सीएम योगी ने पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार की पुलिसिंग की प्रशंसा की। सीएम ने कहा जनपद में पुलिसिंग शानदार चल रही है। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
माघ मेला 2026 के छ: प्रमुख स्नान
-
-
- पौष पूर्णिमा 03-01-2026 शनिवार
- मकर संक्रांति 15-01-2026 गुरुवार
- मौनी-अमावस्या 18-01-2026 रविवार
- बसंत पंचमी 23-01-2026 शुक्रवार
- माघी पूर्णिमा 01-02-2026 रविवार
- महाशिवरात्रि 15-02-2026 रविवार
-








